जल जीवन मिशन योजना की कलेक्टर द्वारा की गयी समीक्षा, समय सीमा पर कार्य पूरा ना करने पर कलेक्टर ने दिखायी नाराजगी

 

कोण्डागांव, 14 जनवरी 2022/आज कलेक्टेªट के सभा कक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना की कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा समीक्षा की गयी। बैठक में कलेक्टर ने योजना के तहत् लक्ष्य अवधि, अद्यतन स्थिति, निविदा प्रक्रिया की गहन समीक्षा करते हुए समय सीमा पर कार्य पूरा ना होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सख्त ताकीद किया और कहा कि आगामी बैठक तक सभी अपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिये जाए और लेट लतीफी करने वाले निर्माण एजेंसियों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करे।
बैठक में जानकारी दी गयी कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जिले के कुल 383 ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित घरेलु नल कनेक्शन 123675 है और योजना पूर्ण करने की लक्ष्य अवधि वर्ष 2024 निर्धारित है। इसी प्रकार समूह ग्राम योजना के तहत् कुल 01 प्रस्तावित योजना है और इसमें प्रस्तावित ग्राम 23 एवं घरेलु नल कनेक्शन के तहत् कुल संख्या 7814 है। योजना हेतु प्रस्तावित सतही स्त्रोत कोसारटेडा डेम से 1.196 मी.घ.मी. प्रतिवर्ष के जल आरक्षण हेतु जल संसाधन विभाग से सहमति प्राप्त कर ली गयी है और इसका डीपीआर कार्य प्रगतिरत है। इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अभियंता डीसी नोनोरे एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close