
ब्रेकिंग न्यूज़::भारतीय पत्रकार संघ,के जांजगीर चाम्पा के जिला अध्यक्ष बनाये गए नीलाम्बुज सिंह चंदेल,और पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाये गए शुभम दिनकर


Live Cricket
Live Share Market


जांजगीर चाम्पा 10जनवरी 2022 भारतीय पत्रकार संघ जिला जांजगीर चाम्पा की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस पामगढ़ में सम्पन्न हुई,जिसमे सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया गया कोरोना के माप डंडो का पालन करते हुए,प्रदेश महासचिव अमेश जांगड़े की अध्यक्षता में बैठक शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई,सदस्यों को पत्रकारिता के नियमो एवं कार्यो की जानकारी दी गई,एवं सदस्यता अभियान के साथ साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम भाविष्य में जांजगीर चाम्पा में करने की बात कही गई,सदस्य पत्रकार बंधुओ को जनता की आवाज बनकर कार्य करने की बात कही गई,साथ ही प्रदेश महासचिव छ.ग.अमेश जांगड़े की अनुशंसा पर नीलाम्बुज सिंह चंदेल को भारतीय पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष जांजगीर चाम्पा और शुभम दिनकर को पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया,नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकारणी का गठन करेंगे, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमेश जांगड़े(प्रदेश महासचिव), नीलाम्बुज सिंह चंदेल(जिला अध्यक्ष),शुभम दिनकर(ब्लॉक अध्यक्ष),अभिषेक ओंकार,पीताम्बर काठे, अनिल टंडन, केशवसोनी,ओंकार यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
