सड़क दुर्घटना में बलौदाबाजार कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु दीवान की मौत।

 

बलौदाबाजार/ जांजगीर 06 जनवरी 2022 ।ग्राम घोघरी(गिरसा) निवासी विष्णु दीवान पिता छेड़ू दास उम्र 54 साल जो की गांव के ही कोटवार थे वे बिलासपुर से घर वापस आ रहे थे जिनकी लोहर्सी (खरौद) के पास 5 जनवरी 2022 को शाम साढ़े 7 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।मामला शिवरीनारायण थाना अंतर्गत का है सूत्रों के मुताबिक वे कुछ काम से बिलासपुर आए थे काम निपटाकर गांव वापस जा रहे थे लेकिन एक ट्रक की चपेट में आ गए।कुछ लोगों के अनुसार विष्णु ने गाय को बचाने की कोशिश की इसी कोशिश में इनका दो पहिया वाहन ट्रक में जा घुसा ट्रक चालक को शिवरीनारायण पुलिस गिरफ्तार कर लिया है दोनों वाहन को पुलिस ने थाना ले आई है। एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी एम्बुलेंस में बिठाने के बाद मौत हो गई। फिर भी उन्हें उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां पर उनकी मौत होने की पुष्टि की गई जिनका सीम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में पीएम कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद से उनकी पत्नी श्रीमति श्याम बाई जो की आंगन बाड़ी कार्यकर्ता है का रो रोकर बुरा हाल हो गया घटना की जानकारी मिलते ही वे बिलासपुर पहुंच गई थी उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके पति इस दुनिया में नहीं रहे।मृतक विष्णु बलौदाबाजार जिला कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष पर पदस्थ थे वे मृदुभाषी,मिलनसार व्यवहार के धनी थे उनके सड़क हादसे में मौत की सूचना पर घर के परिजनों, रिश्ते नातों, मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई।उनके निधन पर अंचल के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close