
जब तक किसान हैं तब तक इंसान हैं – राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार।
रतनपुर 23 दिसंबर 2021 ।राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय सचिव सुमित कुमार के द्वारा आज रतनपुर(बिलासपुर) में किसान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वे हल की पूजा अर्चना कर किसान भाईयों को किसान दिवस पर बधाईयां दी।सुमित कुमार ने बताया की किसान हमारे अन्नदाता हैं जिस दिन किसान हल चलाना बंद कर देंगे तो हर इंसान भूखे हो जायेंगे। उनका मान सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।जैसे जवान देश की आन हैं तो किसान देश की शान हैं। सुमित कुमार ने कुछ पंक्तियां भी कही ” एक दिन जी कर तो देखो जिंदगी किसान की – किसे वो मिट्टी से सवार लेता है l

थालियां हिंदुस्तान की”।उन्होंने कहा की आज भारत में किसान बहुत समस्याओं ने जूझ रहा है इनकी समास्याओं का समाधान करना सरकार और हम किसान संगठन का कर्तव्य है।किसान छोटी छोटी समस्याओं के कारण दूर दराज से शहर आते हैं लेकिन कुछ मुट्ठी भर प्रशासनिक अधिकारी अपनी अफसरशाही के चक्कर में किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है।उन्होंने कहा की मैं किसान दिवस पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर नमन करता हूं।



