मस्तूरी के सामाजिक बैठक में शामिल हुई शहर अध्यक्ष मीना आदिल।

 

बिलासपुर 21 दिसंबर 2021 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिलासपुर जिला शहर अध्यक्ष मीना आदिल मस्तूरी विधानसभा के पचपेड़ी अंबेडकर चौक में होने वाली समाजिक बैठक में शामिल हुई।आगामी 26,27 दिसंबर को पचपेड़ी ग्राम में गुरु घासीदास चौक में होने वाली जयंती को सफल बनाने रूपरेखा एवं विस्तार से चर्चा परिचर्चा की गई। इन्होंने बैठक में समाज के लोगों को एकजुट होकर गुरु घासीदास की जयंती हर्ष से मनाने अपील की तथा गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग में चलने का आह्वान किया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी बिलासपुर जिला शहर अध्यक्ष मीना आदिल एवं बिलासपुर सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला भारद्वाज साथ में समाज के वरिष्ठ एवं युवा साथी उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close