
17 दिसंबर को महंतबाडा में सतनामी समाज व सत्य ज्योति महिला कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बिलासपुर16 दिसंबर 2021 । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी बिलासपुर जिला शहर अध्यक्ष मीना आदिल ने बताया कि वर्तमान में होने वाले 18 दिसंबर जयंती के अवसर पर 17 दिसंबर को महंत बाड़ा से गुरु घासीदास बाबा जी का महिला समिति सत्य ज्योति महिला कल्याण समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने कहा की 18 दिसंबर को महंत बाड़ा में गुरु पर्व का आयोजन रखा गया है एवं साथ ही में अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास जरहाभाटा में छात्राओं द्वारा घासीदास बाबा का जयंती समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया है जो कि छात्र-छात्राएं अधिकाधिक संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

आडिल ने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर 18 दिसंबर गुरु पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को गुरु घासीदास जी के पावन पर्व जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा एवं गुरु पर्व पर उपस्थित होने की अपील की है। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के लोग चर्चा परिचर्चा कर रहे हैं पंथी नृत्य का भी महंत बाड़ा में रिहर्सल किया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए हमारे महिला समिति की सदस्य विमला भारद्वाज, चंपा गेंदले, लता बंजारे, सरोजिनी भारद्वाज, अनीता भास्कर एवं युवा साथी जितेंद्र बंजारा, राजेश्वर सोनी, सागर बंजारा, विनोद बंजारा, जितेंद्र अंचल, राज महंत ढसे राम खांडेकर एवं वार्ड की पार्षद सीमा, पूर्व पार्षद अनुज टंडन एवं समाज के समस्त लोग शोभा यात्रा को सफल बनाने एवं गुरु पर्व को महंत बाड़ा में हर्षोल्लास से मनाने तैयारी में लगे हुए हैं। मीना आदिल ने 18 दिसंबर गुरु घासीदास जी की जयंती का समस्त जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बाबाजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही एवं लोगों को समाज के युवाओं एवं महिलाओं को समाज के लिए आगे आकर कार्य करने का आग्रह किया।



