
बलौदाबाजार जिला में हुआ भीम आर्मी का गठन ।राजेन्द्र घृतलहरे बनाए गए जिला अध्यक्ष।।
बलौदाबाजार/ गिधौरी 15 नवंबर ।विगत दिवस भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने बहुजन नायक साहब कांशीराम के विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रदेश में भीम ऑर्मी का विस्तार किया जा रहा है।इसी क्रम में बलौदाबाजार जिला के कमान संभालने के लिए जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेन्द्र कुमार घृतलहरे को दी गई।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जांगड़े ने कहा की बहुजन महापुरुषों का मिशन को हम सबको मिलकर आगे बढ़ाने के लिए संगठन की विचार धारा को जन तक पहुंचाने के लिए एवं बहुजन समाज का हक और अधिकार व मान सम्मान को बरकरार रखने के लिए भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिया गया मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो को अपनाना है और उसी बेस पर आप और हम सबको मिलकर महापुरुषों के मिशन व आंदोलन को आगे बढ़ाना है और बहुजन समाज बनाना हैं।भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े ने दिनांक 12 नवंबर को जिला बलौदा बाजार संत रविदास मंदिर धर्मशाला पहुंच कर बलौदाबाजार जिला इकाई का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष – राजेन्द्र कुमार घृतलहरे , उपाध्यक्ष – अनील खुटे ,उपाध्यक्ष – पिंकी आज़ाद,मिडिया प्रभारी – भीम गरज रात्रे,महासचिव – रविशंकर जांगड़े , जिलाकार्यकारिणी सदस्य – कमलेश कुमार,कोरकमेटी सदस्य – रोशन कुमार मिरी,जितेन्द्र कुमार को पूरे जिले व ब्लॉक के गठन की जिम्मेदारी दी गई है।




