
ग्राम भिलौनी गौठान में पारम्परिक वेश्भूसा नृत्य करते गोवर्धन पूजा शामिल हुआ नर्तक
जांजगीर चम्पा 06 नवम्बर 2021 l ग्राम भिलौनी गौठान में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पारंपरिक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक श्रीमती इंदु बंजारे (विधायक पामगढ ) मुख्य अतिथि के रूप में और विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पामगढ के अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी भी उपस्थित थे।

जिनके द्वारा बाबा साहब के तेल चित्र में माल्यार्पण के पश्चात पारंपरिक रूप से गोवर्धन पूजा कर गौ माता को अपने हाथो से पकवान और खिचड़ी खिलाया गया, गोवर्धन पूजा और गौ माता की पूजा में पशुधन विभाग के विकास खंड अधिकारी डाँ जैनेन्द सूर्यवंशी, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री एफ आर साहू जी एवं महिला समुह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के उदबोधन के दौरान गोठान में महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक महोदया के द्वारा महिलाओ को गोठान से रोजगार प्राप्त करने हेतु सुझाव में वर्मी कंपोस्ट खाद उत्पादन के साथ बकरी पालन ,मुर्गी पालन , मसरूम पालन करने हेतु आहवान किया और गौ माता की सेवा और उनके चारा हेतु पैरा दान की अपील किये। कार्य क्रम को जनपद अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी के द्वारा भी संबोधित करते हुए गोवर्धन पूजा की मान्यता और कब से प्रारंभ हुआ की पहचान पौराणिक कथा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम बहुत ही भव्य तरीके से संपन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथियो का पारंपरिक वेश भूषा में नर्तक दल द्वारा एवं राउत नाचा के द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच रामनाथ भारद्वाज , सचिव अश्वनी कुमार कौशिक, R E A O कुंती ओग्रे और सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी और ग्राम के सभी ग्राम वासी उपस्थिति रहे।



