
बलौदा बाजार पुलिस की कार्यवाही जान से मारने की नियत से टगिया से हमला करने वाला आरोपी गिरफतार,


बलौदा बाजार 04 नवम्बर 2021 – पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबडा के आदेशानुसार राज्य में गंभीर अपराधो के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने संबंधी दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई कल्याण एलेसेला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री पीतांबर सिंह पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में चौकी गिरौदपुरी के अपराध क्रमांक 158/2021 धारा 307,294 भादवि की पीड़ित रामकृष्ण साहू दिनांक 3:11 2021 को गांव के लोगों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था कि समय करीबन 11:30 बजे घाट के नीचे अमर गुफा के सामने ग्राम दलदली और महा कोनी के बीच में आरोपी रामाधीन उर्फ गोलू सबरिया पुरानी रंजिश विवाद को लेकर हाथ में रखे टगिया से जान से मारने की नियत से रामकृष्ण साहू को मार कर गंभीर चोट पहुंचाया कि रिपोर्ट पर चौकी गिरोधपुरी थाना गिधौरी टुंड्रा में अपराध क्रमांक 158/ 21 धारा 307 294 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था
प्रकरण में चौकी गिरोदपुरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी रामाधीन उर्फ गोलू सबरिया पिता नरसिंह सबरिया उम्र 27 साल निवासी सुकली से घटना में प्रयुक्त टांगिया को जप्त तक आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी ए एसआई सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक माधव प्रसाद साहू, आरक्षक उत्तम चतुर्वेदी, शिकारी राम पटेल, सत्यम यादव, नानहू राम नवरंगे, तिलक सिदार, मनोज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही


