
प्रांतीय आह्वान पर भटगांव में विभिन्न मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तों, सहायिकाओ ने प्रदर्शन कर प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।
बलौदाबाजार/भटगांव 24 अक्टूबर 2021 ।शनिवार दिनांक 23/10/2021 को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजीयन क्रमांक 409 के प्रान्तीय आह्वान पर परियोजना भटगांव के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ने बस स्टैंड भटगांव में अपनी आठ सुत्रीय मांगों के पूर्ति हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकालकर तहसील कार्यालय भटगांव में तहसीलदार महोदया के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार,माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार, तथा माननीया महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

आठ सुत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से शिक्षा कर्मियों की तरह शासकीय कर्मचारी घोषित करना, मध्यप्रदेश की तर्ज पर 11500 रूपये मासिक मानदेय देने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्ण केन्द्र बनाने, वरिष्ठता क्रम में सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति करने, कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर सहायिकाओं को पदोन्नति करने, मासिक पेंशन,ग्रेज्युवेटी, समुह बीमा का लाभ देने, सेवा के दौरान असामयिक मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा मोबाइल से काम लेने पर नेट रिचार्ज, भत्ता, एवं मोबाइल प्रदान करने आदि मांग की गई। आज के धरना प्रदर्शन को कई राजनीतिक पार्टियों में जनता कांग्रेस जोगी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनामिका पाल, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास टंडन, बसपा से डगेश्वर खटकर व सुमन तांदुलाने, भाजपा से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता शिव भारती, तुलसी रघु,मंजु कुर्रे,उत्तरा कुर्रे,आदि समर्थन किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में परियोजना संघ के अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी भास्कर, उपाध्यक्ष श्रीमती भूनेश्वरी चंद्रा, सचिव श्रीमती घसनीन बर्मन, कोषाध्यक्ष श्रीमती छात्रा रात्रे, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंजू विश्वकर्मा,निलेश्वरी मानिकपुरी,धान्या साहु,सिया जाटवर, सभी 6 सेक्टरों के अध्यक्ष, सचिव के साथ साथ परियोजना भटगांव के अंतर्गत आने वाले लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिकाएं ने धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर तहसील कार्यालय भटगांव में मुख्यमंत्री छ.ग.शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।


