
गांवो में भी प्रतिभाओ की कमी नही – डॉ. विनोद शर्मा
जांजगीर 18 अक्टूबर 2021 । नवयुवक दुर्गोत्सव समिति बरगंवा के तत्वधान में आयोजित ओपन चैलेंज डांस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में पहुचे बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बड़ी बड़ी प्रतिभाए छोटे छोटे कार्यक्रमो से होकर बड़े मंचो तक पहुचती है, हमारे देश के छोटे छोटे गांवो में भी प्रतिभाओ की कमी नही है जरूरत है।

तो सिर्फ उन्हें निखारने की जो ऐसे कार्यक्रमो से ही निखरती है। उन्होंने दूर दूर से आये सभी प्रतिभागियो के शानदार प्रस्तुती के लिए सबको बधाई दी एवम उनका हौसला बढ़ाया।

उक्त कार्यक्रम में उनके साथ फिरत कंवर सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच श्री धनी सिंह, श्री कमल सिंह कवर, प्रेम जांगड़े, सुरेश जस्कर, राजकुमार धीवर, कुमार यादव, चन्द्रशेखर धीवर, राजेश ध्रुवे, राकेश, पप्पु, अमन, रथराम धीवर, पिन्टू, पवन नेताम, पवन ध्रुव, भारतेंद्र, भोला, विजय केवट, प्रेम, भानु, मेघसिंह, रामकांत, महावीर, कार्तिक, सूरज धीवर, करन, निरंजन, मंत्रजीत, अनिकेत पप्पु, आदित्य, अमित एवम गंगाराम आदि भी साथ थे।


