नवोदय विद्यालय में सरसीवां अंचल के 7 विद्यार्थियों का हुआ चयन।।

 

 

 

 

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

सरसीवां 02 अक्टूबर 2021 । इस वर्ष 2021-22 में बलौदाबाजार जिला के नवोदय विद्यालय लवन के लिए कुल 40 सीट पर भर्ती हुई है। बलौदाबाजार जिले के अंतिम छोर सरसीवां क्षेत्र से कक्षा 6 वी में नवोदय विद्यालय हेतु 7 छात्रों का चयन हुआ है । जिसमें गौरव टंडन पिता दऊवा लाल टण्डन सरसीवां, अविनाश जगड़े पिता कन्हैया लाल जांगड़े गाड़ापाली,निशांत साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू सरसीवां, जीत कुर्रे पिता सहदेव कुर्रे सरसीवां ,अमन नेताम पिता लक्ष्मण सिंह नेताम अमोदी, कु.तेजस्वनी साहू पिता जुगूतराम साहू मनपसार, कु. साक्षी साहू पिता तेरस राम साहू मनपसार का चयन हुआ है। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि सरसीवा से एम. डी. प्रधान के मार्गदर्शन से कक्षा 6 वी में नवोदय विद्यालय लवन हेतु 7 बच्चों का चयन हुआ,जिससे पुरे क्षेत्र में बहुत ही ख़ुशी का वातावरण हैं उनके मार्गदर्शन में चयन होने से पालकों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों ने चयनित प्रतिभावान बच्चों पर गर्व कर रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2019-20 में 4 बच्चों का 2020-21 में 5 बच्चों का प्रधान जी के ही मार्गदर्शन से चयनित हो चुके हैं lमालूम हो कि सरसीवां क्षेत्र के ग्राम पण्ड्रीपाली निवासी लक्ष्मीनारायण कुर्रे का पुत्र अभिजीत कुर्रे का भी इस सत्र रायगढ़ जिला के भूपदेवपुर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close