
शासन की योजनाओ का आम जनताओं को नही मिल रहा लाभ – डॉ विनोद शर्मा।
जांजगीर/अकलतरा 30 सितंबर 2021 । अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले डॉ विनोद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा छ.ग.ने बताया कि सरकार द्वारा बनाई योजना को आम जनता को किसी भी प्रकार का लाभ नही मिल पा रहा है।

ग्राम अमरताल,घनवा,तिलई में जनसंपर्क पर वहाँ के आम नागरिकों ने बताया की आज भी हमे राशनकार्ड, आवास योजना , वृद्धावस्था पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है।उन्होंने कहा की लोगों को कभी पंचायत ऑफिस तो कभी जनपद व जिला तक दौड़ लगानी पड़ रही है पर हर जगह नौकरशाही कुछ न कुछ बहाने बनाकर टरका दिया जाता है यह शासन की व्यवस्थाओं का हाल है । कांग्रेस चुनाव के पूर्व अपनी घोषणा पर किये गए वादे भी सत्ता के नशे में भूल गई किसानों की उनकी उपज धान खरीदी का पूरा
बोनस,प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी,तथा युवा बेरोजगारों को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देनी की बात करी पर आज एक भी वादे पूरे नही करी।

इधर जनता परेशान व बेहाल पर सरकार दिल्ली दौड़ पर मस्त।उक्त कार्यक्रम पर उनके साथ चंद्रभान जी ,किरण आविनाशी,सुरेश जसकर,प्रेम जांगड़े,गौरव शर्मा,प्रतीक शर्मा,अनिल महराज,अमरनाथ बंजारे,भागीरथी किरण,खूबचंद दिवाकर,भास्कर डहरिया,चरण प्रधान,डॉ सुनील किरण,रेशम लाल,लक्ष्मी प्रसाद,निज सचिव कुमार यादव सहित ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।


