टाटा ग्राम के शिवनाथ की पैतृक जमीन को गांव के ही व्यक्ति ने कब्जा किया।अब वापस पाने भटक रहे हैं।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

बलौदाबाजार/सरसीवां 24 सितंबर 2021।विगत जून माह में टाटा निवासी शिवनाथ साहू की 5 डिसमिल जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर लेने की जानकारी मिल रही है।प्रार्थी शिवनाथ साहू ने बताया की सरसीवां सरायपाली मुख्य मार्ग में उनकी पैतृक जमीन है जिसे गांव के रामकुमार पिता पीताम्बर ने जबरन खरीदा हूं बोलकर कच्चा झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया है।मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी से गाली गलौज की जाती है।प्रार्थी ने आगे बताया की आरोपी रामकुमार का एक भाई जेल में बंद है रामकुमार बार बार यह बोलता है कि भाई के जेल से बाहर निकलने पर तुम्हें उसके द्वारा जान से मरवा दूंगा की धमकी देता है।

 

 

 

जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरसीवां पुलिस से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर वे इसकी शिकायत लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के पास गए।पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने पर सरसीवां पुलिस हरकत में आई।मौके का मुआयना,जांच पड़ताल करने पुलिस पहुंची रामकुमार नहीं पहुंचा वहीं कार्यवाही के बजाय हक अधिकार पाने एक पेपर देकर न्यायालय के शरण जाने की सलाह दी गई। प्रार्थी शिवनाथ ने पुलिस प्रशासन के इस कृत्य से नाराजगी जाहिर करते हुए कब्जा करने वाले आरोपी पर पुलिस संरक्षण का आरोप लगाया।चूंकि प्रार्थी बुजुर्ग हैं वे इस वक्त कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा पाने में असमर्थ हैं लेकिन सिस्टम ऐसा की प्रार्थी को अपनी ही जमीन को वापस पाने के लिए भटकना पड़ रहा है।पुलिस चाहती तो आरोपी पर कार्यवाही हो सकती थीं,उसकी जमीन वापस मिल सकती थीं लेकिन पुलिस ने जानबूझकर कार्यवाही करने के बजाय प्रार्थी को न्यायालय जाने को कह दिया।इस विषय पर जानकारी के लिए सरसीवां थाना प्रभारी राजेश साहू के मोबाईल से हमारे संवाददाता ने संपर्क किया तो उनका मोबाईल कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close