केबिनेट मंत्री डॉ शिव डहरिया ने केरा चौक शिवरीनारायण में डॉ आंबेडकर की मूर्ति व चौराहा सौंदर्यीकरण का किया भूमिपूजन।शिवरीनारायण नगर को मिली करोड़ों की सौगात।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

 

जांजगीर/शिवरीनारायण 22 सितंबर 2021 ।विगत मंगलवार 21 सितंबर को शिवरीनारायण नगर के केरा चौक में डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टेचू और चौराहा के सौंदर्यीकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने भूमिपूजन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने की।

 

 

 

 

इस अवसर पर मंत्री डहरिया ने नगर को करोड़ों की स्वीकृति दी।नगर में अस्थि विसर्जन घाट के लिए 72 लाख रु,पौनी पसारी योजना के लिए 27 लाख,जल आवर्धन के लिए 9 करोड़ रुपए,जय स्तंभ के लिए 5 लाख, अंबेडकर चौक के लिए 32 लाख,बाबा घाट,बीच घाट निर्माण के लिए 1 करोड़ तथा प्रदेश कांग्रेस संयोजक सरोज सारथी की मांग पर सूत सारथी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रु,राम लाल यादव की मांग पर यादव समाज भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, अधो संरचना विकास 50 लाख रु की स्वीकृति मिली साथ ही पूर्व में 25 लाख का अंबेडकर भवन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

 

 

 

 

मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार डहरिया ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जो वादे किए थे उसमें से अधिकांश वादे पूरे कर लिए गए हैं बाकी भी जल्द किए जायेंगे। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने भी संबोधन किया वे 7 मिनट बोले लेकिन इस दौरान डॉ अम्बेडकर के विषय पर एक शब्द भी नहीं बोले जो की जन चर्चा का विषय बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि भारद्वाज, श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी,पुनेंद्र तिवारी, सत्या गुप्ता, डॉ ए आर बंजारे,द्वारिका देवांगन,प्राचार्य देवांगन,गजानंद जांगड़े,चोलेश्वर देवांगन,अजय दिव्य,चुन्नीलाल साहू,सरोज सारथी, टी आर कुर्रे,लाड़ली मोहन शर्मा,राजेंद्र यादव,सुखराम त्यागी,कमलेश,विवेक सिसोदिया उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close