
न्याय सबके लिए’ के तहत व्यवहार न्यायालय भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।।
बलौदाबाजार/भटगांव 18 सितंबर 2021। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली के प्लाफ ऑफ एक्शन के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय भटगांव के न्यायाधीश के.एम.शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (अध्यक्ष, तालुक विधिक सेवा समिति भटगांव) निर्देश के परिपालन शुक्रवार को ग्राम पंचायत पिपरडूला के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अधिवक्ता जीवन लाल कुर्रे ने शिक्षकों,विद्यार्थियों, सरपंच श्रीमती सुकमनी कुर्रे के उपस्थिति में ग्रामवासियों को गरीबों के लिए विशेष विधिक जागरूकता शिविर नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) का लाभ उठाने की अपील किया।

स्थानीय क्षेत्र ग्राम पंचायत बंदारी एवं विरवानी में पैनल अधिवक्ता डगेश्वर खटकर व जय कुमार टण्डन ने ‘आजादी की अमिट महोत्सव’ के तहत भारतीय संविधान में समता,स्वतंत्रता बंधुत्व एवं न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था निहित है। जहां देश के कानून में सब के लिए समान न्याय व्यवस्था स्थापित किया गया है। अत्यंत गरीब, पीड़ित व असहाय व्यक्ति के लिए न्यायालय द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता की व्यवस्था किया गया है।जिसके माध्यम से प्रकरणों के निराकरण हेतु निकटवर्ती अदालत में न्याय व्यवस्था का लाभ उठावें एवं शीघ्र,सुलभ,सरल एवं सस्ता न्याय प्राप्त कर स्वयं को अपने परिवार को सुखी विवादमुक्त एवं सम्पन्न बनावें।

इस विशेष विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं से संबंधित हिन्दू कोड बिल के तहत प्राप्त अधिकार, धारा-125 भरणपोषण का अधिकार, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, आबकारी अधिनियम, टोनही प्रताड़ना, वरिष्ठ नागरिक,संविधान में निहित मौलिक अधिकार-कर्तव्य, कोरोना नियम का पालन करने,वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए टिका लगाना सही उपाय है।

मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम , आर्थिक क्षतिपूर्ति पर सहायता इत्यादि के सम्बंध में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से कानूनी की जानकारी दिया गया।उक्त विधिक शिविर में पंच श्रीमती सीताबाई साहू,कांशीराम साहू,ईश्वर साहू,पंच श्रीमती प्रमिला विश्वकर्मा, गुलाल सिंह यादव एवं मितानी श्रीमती बविता चौहान आदि स्थानीय ग्रामवासी,जनप्रतिनिधि भारी संख्या में शामिल रहे।



