
भाजपा मण्डल सरसीवां ने धर्मांतरण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने थाने में सौपा ज्ञापन।
बलौदाबाजार/सरसीवां 15 सितंबर 2021 । भाजपा मण्डल सरसीवां ने मण्डल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू के नेतृत्व में थाना सरसीवां पहुँचकर धर्मांतरण कराने वाले अरुण पन्ना लाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम एवं गुरुविंदर सिंह चड्डा के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ख) व 295 के तहत अपराध पंजीबद्ध किए जाने थाना में पहुँचे ।छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण को रोकने के खिलाफ एवं भारतीय सविधान का अपमान करने वाले उक्त दोनों व्यक्तियो ने मीडिया में कथन किया कि हम धर्मान्तरण करेंगे ।भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 हमे धर्मान्तरण करने से रोके जाने की इजाजत देता है।

वहीं संविधान को जला देने की बात कहने वाले दोनों व्यक्ति पर FIR दर्ज कर कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर थाना पहुँच कर ज्ञापन सौंपे। जिसमे भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान, जिला मंत्री श्रीमती चंचला देवी महिलाने, पुर्व मण्डल अध्यक्ष शिवरात्रि केशरवानी, पुर्व मंडल अध्यक्ष अलग राम साहू, मंडल महामंत्री द्वय सेतू साहू,रेशम कुर्रे,पुर्व महामंत्री महेत्तर साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमेश बंजारे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू, देवनारायण साहू,गोलो साहू,किंकर कुर्रे, रामकरण भारद्वाज,खीकराम भारद्वाज, मयंक अग्रवाल, मनोज कुर्रे, लालू शर्मा,नारायण साहू, दुर्गेश यादव,दीपक कर्ष, देवेश साहू, उमाशंकर साहू,दुजराम साहू, राधेश्याम साहू, नंदलाल साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।



