
बिलासपुर के तालाब में सरसीवां पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की,अंचल में फैली सनसनी ।।
बलौदाबाजार/सरसीवां 15 सितंबर 2021। सरसीवां सरायपाली मुख्य मार्ग के ग्राम बिलासपुर के एक डबरी तालाब में करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश सरसीवां पुलिस ने बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीणों को बुधवार को सड़क किनारे स्थित तालाब के पास से दुर्गन्ध आ रही थी।करीब जाकर देखे तो सड़ी गली लाश दिखी ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना प्राप्ति के बाद दोपहर 1 बजे पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।लाश मिलते ही अंचल में सनसनी फैल गई और भींड जुट गई।पुलिस लाश को पोस्टमार्टम में भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है यह लाश 35 वर्षिय अज्ञात व्यक्ति की है। पुलिस विभिन्न थानों से लापता व्यक्तियों की पतासाजी में जुट गई है।

Live Cricket
Live Share Market



