
अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सरसीवां स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।।
बलौदाबाजार/सरसीवां 08 सितंबर 2021 । शहीद विवेक शुक्ला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसीवां में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के दिशा निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष न्यायाधीश के.एम.शर्मा जी के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रतिधारक अधिवक्ता डगेश्वर खटकर थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख बी एल कुर्रे ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिधारक अधिवक्ता जयकुमार टंडन ,ता. विधिक सेवा समिति भटगांव वालंटियर मोहर साहू थे। सर्वप्रथम छात्रों को अधिवक्ता डगेश्वर खटकर ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन कराया गया तथा छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर साक्षरता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता डगेश्वर खटकर ने महिलाओं से संबंधित, वरिष्ठ नागरिक, मौलिक कर्तव्य इत्यादि के संबंध में वर्चवलमोड अथवा कोविड-19 का पालन करते हुए भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यवस्थापिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं मीडिया का प्रमुख स्थान बताया। उन्होने न्यायपालिका के महत्व को बताते हुए संविधान द्वारा स्थापित कानून में न्याय सब के लिए है एवं न्याय व्यवस्था के तहत अलग-अलग न्यायालयों की भी जानकारी दी गई। न्यायालय का सम्मान करते हुए कानून के तहत कार्य करने की अपील की तथा उन्होंने कानून के विभिन्न धाराओं को सामान्य भाषाओं में समझाया। आगे कहा कि यूनेस्को ने पहली बार 7 नवम्बर 1965 को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला किया। विश्व साक्षरता दिवस हर साल 8 सितंबर को मनाया जाता। इस साल की थीम ‘डिजिटल विश्व में साक्षरता’ है। अधिवक्ता जय कुमार टण्डन ने विश्व साक्षरता दिवस के बारे में बताते हुए साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक रहने उन्होंने लोक अदालत व डिजिटल साक्षरता की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लेकर लाभ उठावें एवं शीघ्र,सुलभ,सरल एवं सस्ता न्याय प्राप्त कर स्वयं को अपने परिवार को सुखी विवादमुक्त एवं सम्पन्न बनाने की अपील की।

व्याख्याता कमलेश साहू ने बताया कि आज भारत में साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए “पढ़ना लिखना” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अक्षर को साक्षर बनाने के लिए गांवों में स्वयं सेवक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। भारत के साक्षरता दर को शत-प्रतिशत करने के लिए हम सबका दायित्व है तथा इसके लिए हम सबको कमर कस लेनी चाहिए। इस अवसर पर व्याख्याता पीआर बंजारे, सचिन घृतलहरे,आरके नायक, यूके जांगड़े, कमलेश साहू, जेपी रात्रे, एफ आर भारद्वाज,गेंदराम जयसवाल, विजेता स्वर्णकार, कु मनीषा यादव,कु अंजना केरकेट्टा ,एसके त्रिपाठी, आरके नायक, डीए साहू आदि उपस्थित थे।



