
बीएससी नर्सिंग,पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवम एमएससी नर्सिंग भर्ती प्रवेश परीक्षा अक्टूबर में,ऑनलाइन आवेदन जमा एक सितंबर से शुरू हुआ।।
रायपुर 04 सितंबर 2021 ।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस साल भी बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा अक्टूबर में होना है।इसके लिए मंडल ने ऑनलाईन आवेदन पत्र 1 सितंबर से लेना शुरू कर दिया है।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के सलाहकार डॉ प्रदीप चौबे ने 31 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी 10 अक्टूबर से परीक्षा आयोजित किया जायेगा इसके लिए योग्य परीक्षार्थी ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। बीएससी नर्सिंग के लिए 01 सितंबर,पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के लिए 13 सितंबर से आवेदन पत्र जमा करें।मंडल द्वारा जारी सारी प्रक्रिया की तिथिवार विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है।

Live Cricket
Live Share Market


