
बलौदाबाजार सरसीवां मार्ग के गड्ढों को ठीक करने बहुजन समाज पार्टी ने एसडीएम बिलाईगढ़ को सौंपा ज्ञापन।।
बलौदाबाजार/बिलाईगढ़ 02 सितंबर 2021 ।विगत दिवस बहुजन समाज पार्टी के बलौदाबाजार जिला इकाई और विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ के बसपा पदाधिकारियों ने सरसीवां गिधौरी बलौदाबाजार मार्ग में निर्मित हुए बड़े बड़े गड्ढों को तत्काल भरने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को अपने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा ।जिलाध्यक्ष जीवराज ने अपने ज्ञापन में कहा की वर्तमान में उक्त मार्ग में बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए। जहां आने जाने वाले गड्ढों से चोटिल हो रहे हैं जिसे विभाग तत्काल भरकर डामरीकरण करें ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।यदि समय पर संबंधित विभाग इस ओर कोई ठोस पहल नहीं करता है तो बसपा ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपे जाने के समय प्रमुख रूप से बसपा महासचिव श्याम टंडन ,दयाराम खुराना,जीवराज रात्रे, डॉ टेक लाल साहू, मदन लाल पटेल ,विशंभर कुर्रे,प्रेमलाल चक्रवर्ती ,उत्तर कुमार भोई ,सुखनाथ बंजारे ,शनीराम बंजारे ,उत्तम कुमार कुर्रे , जीतराम भारती ,युगल नवरत्न वीरेंद्र ,नवरत्न ,एवन कुमार टंडन रामकुमार किरण ,रमेश कुमार ,सुमन लाल ,समारु बंजारे, विजय कुमार खुटे ,विजय कुमार कत्थकार, नेतराम लहरे,महादेव विश्वकर्मा, श्यामसुंदर साहू, पुनि राम साहू , रोहित कुमार जाटवर, आनंद बंजारे ,रोहित चौहान, शैलेंद्र चौहान ,संजीव मांझी ,कमलेश मांझी, छोटेलाल बृजवानी ,ओमप्रकाश घृतलहरे आदि मौजूद थे।



