
छत्तीसगढ़ में आज सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद: अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी संघ करेगा ‘कलम बंद मशाल उठा’ आंदोलन।
रायपुर 03 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ में आज यानी 3 सितंबर को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी कलम बंद मशाल उठा आंदोलन करेंगे. जिला, तहसील मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांग है कि केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाए. महंगाई भत्ता समेत अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. आज सरकारी कार्यालय बंद होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष और अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रवक्ता विजय झा के मुताबिक शासकीय सेवकों के लंबित मांगों से संबंधी 14 सूत्रीय मांग है. प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि आज यानी 3 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को बंद रखा जाएगा. अपनी मांगों को लेकर मशाल उठाकर हड़ताल किया जाएगा।


