
गणेश बंजारे और प्रभुलाल जाटवर अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ के सयुक्त अध्यक्ष निर्वाचित हुए।।दोनों अधिवक्ता को बराबर बराबर मत प्राप्त हुए,, एक एक वर्ष का रहेगा कार्यकाल।।
बिलाईगढ़ 02 सितंबर 2021 । नवगठित सारंगढ बिलाईगढ़ जिला के बिलाईगढ़ तहसील में प्रतिष्ठित अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ का चुनाव दिनांक 22-08-2021 को संपन्न हुआ। 35 सदस्यों की मतदाता सूची वाले इस संघ में सरंक्षक ,उपाध्यक्ष सचिव , सहसचिव कोषाध्यक्ष,ग्रंथपाल,,क्रीङा सचिव पद का चुनाव निर्विरोध हुआ।जिसमे संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता आर एन भट्ट ,उपाध्यक्ष सोहन कुर्रे, महिला उपाध्यक्ष संतोषी जाटवर, सचिव यज्ञ कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष विष्णु जाटवर, ग्रंथ पाल गंगाराम निराला, सहसचिव आशीष भट्ट ,क्रीङा सचिव रूपनारायण राकेश निर्वाचित हुए है।अध्यक्ष पद हेतु दो दावेदार गणेश बंजारे एवं प्रभु लाल जाटवर के मध्य चुनाव होने के कारण चुनाव सम्पन्न कराया गया 34 अधिवक्ताओ ने मतदान किया जिसमें दोनों को बराबर -बराबर 17-17 मत प्राप्त हुए तथा दोनों को संयुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया । चुनाव अधिकारी एवं उपस्थित सभी अधिवक्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि दोनो अध्यक्षो का एक एक वर्ष का कार्यकाल होगा जिसमे श्री प्रभुलाल जाटवर प्रथम वर्ष के लिए अध्यक्ष होंगे एवं गणेश बंजारे कार्यकारिणी अध्यक्ष रहेंगे ।
एक वर्ष बाद गणेश बंजारे अध्यक्ष होंगे एवं प्रभु लाल जाटवर कार्यकारिणी अध्यक्ष होंगे, साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों में जवाहर पड़वार, गोपाल दुबे , मनोहर जाटवर , रामकृष्ण जायसवाल , सुनील देवांगन, रामसहाय साहू, रेशम लाल केवर्त्य ,मनोनीत किये गए है।नवनिर्वाचित अध्यक्षो ने एवं पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया एवं अधिवक्ता संघ की एकता एवं हित में कार्य करने की बात कही । निर्वाचन पीठासीन अधिकारी श्री गोपाल दुबे जी श्री रेशम लाल केवर्त्य जी श्री सुनील देवांगन जी सभी ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किये।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्तागण उषाकिरण मिश्रा, बबिता दुबे , ओम कृष्ण चेलक , जयदेव मिश्रा , गोपाल राकेश ,हेमन्त राकेश,इंदु पड़वार मनोज साहू , हेतराम नवरत्न , टी आर जोशी , झाड़ूराम जाटवर , विष्णु साहू, बलराम निषाद, मथुरा जाटवर , लक्ष्मण खांडेकर, महेन्द्र साहू ,लीलाधर बघेल, राहुल कैवर्त्य एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।


