अभिभाषक संघ भटगांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह सम्पन्न।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

 

बिलाईगढ़/भटगांव 01 सितंबर 2021 । मंगलवार को अभिभाषक संघ भटगांव के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ समारोह सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश के.एम.शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों को अधिवक्ता कक्ष शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान को साक्षी मानकर शपथ लिये। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जे एल बंजारे, उपाध्यक्ष पद साहेब लाल चौहान, सचिव पद हिमकर दुबे,संरक्षक एम एल चंद्रा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती कविता दुबे,सह सचिव जय कुमार टण्डन,कोषाध्यक्ष जीवन लाल कुर्रे,क्रीड़ा व सांस्कृतिक सचिव डगेश्वर खटकर,पुस्तकालय प्रभारी फिरित लाल खटकर, कार्यकारणी सदस्य में रामसायसिंह बघेल,डी पी कुर्रे,विजय शंकर साहू,देवानन्द लहरे, रमाकांत पाण्डे,विजय देवांगन,काजल सोनवानी, चन्द्रशेखर रत्नाकर, जितेन्द्र निराला आदि है।

 

 

 

शपथ समारोह का संचालन पूर्व संरक्षक जे. लहरे ने किया। सर्वप्रथम समस्त अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश शर्मा जी का स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करने वाले में प्रमुख पूर्व अध्यक्ष गेंदराम,संरक्षक एम एल चंद्रा,अध्यक्ष जे बंजारे, सचिव हिमकर दुबे है। न्यायाधीश महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ता का महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

 

न्यायालयीन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में बार व बेंच का मधुर संबंध अतिआवश्यक है। आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा श्रीमती कविता दुबे ने की। इस मौके पर श्रीमती सुनीता प्रधान, एस. एल भारद्वाज,कन्हैया लाल जांगड़े,एन के पात्रो,हुलेशकांत महिलाने,नरसिंह साहू, कु.अरुणा यादव,बालमुकुंद दुबे,सम्मेलाल रत्नाकर,बनवारी यादव,विनोद बंजारे,प्यारे लहरे,कृष्णकुमार नामदेव, दिनेश कुमार बघेल,सहित अधिवक्तगण उपस्थित रहे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close