
ग्राम पंचायत घटमड़वा ,खपरीडीह ,बलौदा में कोरोना टीकाकरण का शिविर में कल्प समाज सेवी संस्था का विशेष योगदान रहा
गिधौरी 27 अगस्त 2021 ।जिला -बलौदाबाजार के कसडोल ब्लाक के ग्राम पंचायत घटमड़वा में कल्प समाज सेवी संस्था के द्वारा शिविर लगवा कर सभी ग्राम पंचायतों में कोविड -19 वैक्सीन का टीकाकरण कराया जा रहा है। जिसमे लोगो को पहला टीका 16 अगस्त को 110 लोगो ने और दूसरा 25 अगस्त को 140 लोगो ने लगवाया।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से आर एच ओ प्रेम अहिरवार स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जल बाई कर्ष ,कल्प समाज सेवी संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर रवि शंकर यादव ,छोटेलाल बृजवानी ,संजीव मांझी, रामकृपाल वर्मा, मितानिन
भगवती पटेल, आगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज चौहान आदि उपस्थित रहे ।वही ग्राम पंचायत खपरीडीह में 26 अगस्त को पहला टीका 120 लोगों ने लगवाया।

जिसमे प्रमुख रूप से फिल्ड कोर्डिनेटर -रविशंकर यादव( FC) आर एच ओ श्रीमती किरण अहिरवार ,खगेश्वर दास वैष्णव, अर्जुन केवट ,कीर्तन, पुरन , राहुल देवांगन ,संजीव देवागन ,पालेश्वर प्रधान उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत बलौदा में 141 लोगो ने टीका लगावाया जहां
आर एच ओ मोहन साहू स्वास्थ्य कार्यकर्ता योग भारती , नीलू साहू प्रमोद पटेल टिकेश्वर उपस्थित रहे।जिसमें ग्राम वासियों ने उत्साह के साथ कोरोना टिका लगवाया जिसमें प्रमुख रूप से कल्प समाज सेवी संस्था का विशेष योगदान रहा।कल्प समाज सेवी संस्था लोगों के द्वारा घर घर जाकर जागरूक किया जा रहा है।



