गोदरीपारा चिरमिरी में रेड कार्यवाही, आरोपिया के पास से 10 हजार का गाँजा जप्त

कोरिया 13 अगस्त 2021 l  पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं गांजा का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 13 /08/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एकता नगर गोदरीपारा चिरमिरी निवासी वर्षा बहरा अवैध रूप से मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु अपने घर में रखी है जिसकी सूचना पर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही कर आरोपिया वर्षा बहरा उर्फ लिली पिता भास्कर बहरा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर थाना परसोत्तम पुर जिला गंजाम उड़ीसा हाल मुकाम एकता नगर गोदरी पारा वार्ड नंबर 27 चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला कोरिया के कब्जे से 900 ग्राम गांजा कीमती 10 हजार रुपए का जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2021 धारा 20( बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार करना न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close