सतनामी समाज के लोगो ने मनाई स्व. रेशम लाल जांगड़े व मिनीमाता की पुण्य तिथि।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

 

 

 

 

बलौदाबाजार/ बिलाईगढ़ 12 अगस्त 2021 – नगर पंचायत भटगांव प्रतीक्षा बस स्टैंड में सतनामी समाज के लोगो ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. रेशम लाल जांगड़े व छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्य तिथि के अवसर पर
प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही सामाजिक कार्यकर्ता खूबचन्द मिरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद स्वर्गीय मिनी माता ने समाज के दबे, कुचले तबकों स्वाभिमान जगाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य किया। स्वर्गीय श्री रेशमलाल जांगड़े भी प्रदेश के अत्यंत कर्मठ और सजग लोकसभा सांसद और विधायक थे। मिरी ने कहा की स्वर्गीय श्रीमती मिनी माता और स्वर्गीय श्री रेशमलाल जांगड़े ने राज्य, देश और समाज के विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। मिनी माता एक जागरूक सांसद के रूप में समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संसद में भी लगातार आवाज उठाती रहीं।
आपको बता दें की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व श्री रेशमलाल जांगड़े 15 फरवरी 1925 में रायपुर जिला वर्तमान में बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ तहसील के एक छोटा सा गांव परसाडीह में जन्मे स्व रेशमलाल जांगडे जी गाव में स्कूल नही होने के बावजूद भी बी़ ए़ कि पढ़ाई कि देश प्रेम कि जज्बा से प्रेरित होकर 1942 के असहयोग आंदोलन में सामिल हो गए तथा अगस्त 1942 मे जेल में रहे, 4 बार सासंद , 3 बार विधायक , मंत्री संविधान सभा के सदस्य रहे , सन 1950 में देश की अंतरिम संसद के सदस्य और 1952 में बिलासपुर से लोकसभा सांसद बने। संसद के अलावा अविभाजित मध्यप्रदेश की विधानसभा में भी उन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। आजाद भारत के प्रथम संसद के सदस्य समाज सुधारक सभी पदो को सुशोभित किया उनका जीवन दर्शन अनमोल एवं अविस्मरणीय है। स्वर्गीय मिनीमाता के संघर्षों के बदौलत आज अनुसूचित जाति समाज में बहुत बदलाव आया है। आज सतनामी समाज की पहचान एक शिक्षित, जागरूक एवं संगठित समाज के रूप में है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही देश का नेतृत्व करता है। आज इस पुन्यतिथी के अवसर परबुधनी अजय, भारतमाला खटकर, सावित्री अजगले,चंचला महिलांगे, टाईगर कुर्रे,संजय सोनवानी,प्रभुलाल जाटवर,शिव भारती,ललिता राजू निराला,मंजू कुर्रे, कीर्तन लाल अजय, झुनेश्वर कुर्रे, फिरित लाल खटकर, परसराम खूंटे, सम्मेलाल बंजारे, पुनाउ टंडन, अशोक नारंग, गंगाराम हिरवानी,जिंतेंद्र भारद्वाज,मालिकराम टंडन, मनीराम खूंटे,सालिकराम खूंटे,संतोषी प्रेमी,साधु प्रेमी,अजय खूंटे,चेतन पुरैना, फिरमत निराला,डेविड खूंटे,रामकुमार भास्कर,विकास टंडन,रमेश मनहर आदि उपस्थित थे।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close