बलौदाबाजार/बिलाईगढ़ 08 अगस्त 2021 । विश्व आदिवासी मुलनिवासी दिवस 09 अगस्त को बहुजन समाज पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सामुदायिक -भवन बिलाईगढ में सुबह 11 बजे से रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथी एन पी अहिरवार, प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ,विशिष्ट अतिथि ओ पी बाजपेयी ,प्रदेश प्रभारी बसपा छ.ग. , श्याम टंडन केंद्रीय प्रतिनिधि एवं प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग. , जीवराज रात्रे जिला अध्यक्ष-बसपा बलौदाबाजार ,अध्यक्षता- मदन पटेल बिलाईगढ विधान सभा बसपा अध्यक्ष करेंगे।बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए विधानसभा एवं सेक्टर के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।इसी तरह से बलौदाबाजार जिला के चारों विधानसभा मे कार्यक्रम समय तिथी अनुसार आयोजित है।बिलाईगढ की कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 09 अगस्त दोपहर 03 बजे से संस्कृतिक भवन लवन मे कसड़ोल विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे ।जहा उपर्युक्त अतिथि उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता-कसड़ोल विधान सभा अध्यक्ष बसपा नरोत्तम टंडन करेंगे । इसी तरह से 10अगस्त को सुबह11 बजे से बसपा कार्यालय बलौदाबाजार में प्रेम सिन्ह चन्द्रवंशी की अध्यक्षता मे आयोजन होना है।यहा भी उपर्युक्त अतिथि गण उपस्थित रहेंगे। भाटापारा विधानसभा में10अगस्त को 03 बजे से सतनाम भवन सिमगा में विधानसभा अध्यक्ष .रतिराम टंडन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित होना निर्धारित है । कार्यक्रम को जिला कमेटी,विधानसभा कमेटी ,सेक्टर कमेटी की बसपा कार्यकर्ता सफल बनने मे जुटे है