बलौदाबाजार/बिलाईगढ़ 04 अगस्त 2022 ।छत्तीसगढ़ शासन और जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कार्यालय बिलाईगढ़ में पिछले 02 अगस्त से प्रति दिन हजारों की तादात में चिटफण्ड के पीड़ित आवेदन जमा कराने पहुंच रहे हैं।कार्यालय के टांडे बाबू ने हमारे संवाददाता को बताया कि हर रोज 2 हजार की संख्या में आवेदन जमा हो रहे हैं।आज तक करीब 7 हजार आवेदन कार्यालय में जमा हो चुंके है सभी आवेदन को रजिस्टर में दर्ज कर रहें हैं।ज्यादातर साईं प्रसाद, साईं प्रकाश, फाईन इंडिया, पीएसीएल, पल्स ग्रीन,विनायक होम्स चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों के आवेदन आ रहे हैं।आगामी 6 अगस्त तक आवेदन लिया जाएगा।