
ट्रक की ठोकर से काम पर निकली युवती की मौत ,,,घटना सरसीवां की है।
बलौदाबाजार/ सरसीवा 4 अगस्त 2021 । आज सुबह सुबह सरायपाली सरसीवा मुख्य मार्ग में मुड़पार निवासी पूर्णिमा साहू की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।प्रपात जानकारी अनुसार मुड़पार निवासी पूर्णिमा साहू पिता दीनदयाल साहू 23 वर्ष जो रोज की तरह अपनी साइकिल से खंडेलवाल ज्वेलर्स एवं कपड़े की दुकान में काम करने हेतु अपने निर्धारित समय 8:30 में दुकान जाने के लिए निकली उसी समय सरसीवा सराईपाली चौक के पास सराईपाली तरफ से आ रही एक 12 पहिया वाला ट्रक जिसका नंबर ओ डी 17 जी 2953 पीछे से आकर जोर से ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही पूर्णिमा गिर गई। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसीवा में तत्कालीन उपचार हेतु सुबह 8:35 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गए थे लेकिन वहां कोई भी जिम्मेदार ड्यूटी में उपस्थित नहीं थे जिसके चलते पूर्णिमा साहू दर्द से 9:30 तक तड़पती रही उसे 1 घंटा देर से उपचार मिला और उसे तत्कालिक उपचार के बाद में बिलासपुर सिम्स के लिए रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में पामगढ़ पहुंचते-पहुंचते उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।

ज्ञात हो कि सरसीवा मेन सड़क पर बसे होने के कारण यहां आए दिनों कोई ना कोई दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कभी भी आपातकाल में डॉक्टर नर्स उपलब्ध नहीं होते। सरसीवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ मुकेश साहू ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पूर्णिमा साहू के प्राइवेट अंग में चोटें पहुंची थी जहां से अत्यधिक खून का रिसाव हो रहा था। सरसीवा पुलिस थाना का टी आई आर के साहू ने उक्त ट्रक के चालक गणेश्वर नायक को धारा 279 ,
337 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया है।



