गिधौरी शिवरीनारायण महानदी पुल से 21 वर्षीय युवती ने लगाई छलांग । पत्रकार व ग्रामीणों ने बचाई जान।।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

बलौदाबाजार 03 अगस्त 2021 । जिला बलौदाबाजार के गिधौरी थाना क्षेत्र के मटिया की एक युवती ने महानदी पुल से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 21 वर्षीय युवती ने अपने घर से सुबह 9 बजे लिप्ट लेकर गिधौरी बस स्टैंड तक पहुची उसके बाद गिधौरी शिवरीनारायण महानदी के पुल से सुबह 10 बजे ने छलांग लगा दी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने माध्यम से राजेन्द्र घृतलहरे स्थानीय पत्रकार गिधौरी को दी गयी । राजेन्द्र घृतलहरे पत्रकार ने गिधौरी थाना प्रभारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद
बहुत ही सूझ बूझ के साथ पत्रकार व ग्रामीण की मदद से नदी से युवती की जान बचाई गई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल कर गिधौरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया जिसमें गिधौरी थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत, स. अनि. आर डी साहू,प्रआर मुकेश दीवान, प्रआर समेलाल धीवार, आर. सत्येन्द्र बंजारे, अमीर राय, कमलकिशोर महिलांगे,अनवर कुर्रे, मनमोहन देवांगन, खिलेश्वर वर्मा, भास्कर, टिकेश्वर साहू, शशि खुटे, राजेश चंद्रा, खिलेश्वर वर्मा ,संजय ध्रुव, भरत पैकरा ,अजय कैवर्त्य एवं समस्त थाना गिधौरी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने यह कदम घरेलू झगड़े से तंग आकर उठाया था जिसके बाद गिधौरी पुलिस ने युवती के माता-पिता को थाने में बुलाकर समझाइश दी और युवती को सुपुर्द किया साथ ही युवती को भी समझाइश दी कि इस प्रकार का कदम ना उठाएं।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close