बिलासपुर 10 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ राज्य अन्त्यवसायी सहकारी, वित्त व विकास निगम के अध्यक्ष एवम छः ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग माननीय धनेश पाटिला ( कैबिनट मंत्री दर्जा प्राप्त ) का 09 जुलाई को शाम 5.00 बजे छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर में आगमन हुआ। पाटिला ने विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए संगठन को लेकर चर्चा की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रूबरू हुए।
बैठक में विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को कोविड 19 में मृत परिवारों को विशेष सहयोग करने को कहा गया।साथ ही अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारिय से चर्चा करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित किया।इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित छः ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, अनुसूचित जाति विभाग बिलासपुर जिला शहर अध्यक्ष मीना आदिल, जिला ग्रामीण अध्यक्ष जगराम सूर्यवंशी, प्रदेश सचिव संजय भास्कर उपस्थित थे।