रायपुर/बिलासपुर 05 जुलाई 2021।प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का हाई कमान से मिलने दिल्ली दौरे को लेकर मीडिया के द्वारा लगाए जा रहे तरह तरह की अटकलें को टीएस सिंहदेव के प्रतिनिधि आशीष अवस्थी ने खारिज किया है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के प्रतिनिधि आशीष अवस्थी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि टीएस सिंहदेव जी का दिल्ली दौरा बेहद निजी दौरा है। कांग्रेस के हाई कमान से मिलने जाने की खबर पूरी तरह अफवाह व झूठी है, साथ ही ढाई- ढाई साल के मसले पर आज दोपहर 1 बजे सोनिया गांधी के साथ चर्चा की खबर भी पूरी तरह झूठी व बेबुनियाद है। ऐसी कोई भी बात होगी तो मंत्री जी स्वयं मीडिया को जानकारी देंगे।