चोरी के हीरे खपाने के फिराक में ग्राहक तलाश करते दो आरोपी सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़े

बिलासपुर 05 जुलाई 2021। सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति हीरा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश मे मंदिर चौक के आसपास घूम रहे है।

1/ प्रवीण राय पिता बेदी लाल रॉय,उम्र 30 वर्ष, निवासी-सतनामी पारा,कोटमी सोनार ,जिला जांजगीर चाम्पा,

2/ मनोज कुमार सारथी, लक्ष्मण प्रसाद सारथी,उम्र 35 वर्ष कस्तूरबा, बिलासपुर

संदेह पर इन दोनों को पकड़ कर सिविल लाइन थाना ले कर पूछताछ की गई जिसमे प्रवीण राय ने अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि 17 नग छोटे हीरे एक व्यक्ति से लेना व जिसमे से 07 नग हीरे मनोज को देना है एवं 10 नग हीरे स्वयं रखकर ग्राहक तलाश करना बताया। हीरे की पहचान व वजन कराया गया तो कुल 17 नग हीरे का वजन 80 सेंट व जिसकी बाजार मूल्य लगभग 72 हजार पाई गई है।

संदेही को हीरा रखने व बेचने धारा 91 जौफ़ौ का नोटिस जारी कर तामील कराया गया जिसमे संदेहियों के द्वारा इन हीरो के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया जा सका । अतः इन सभी हीरो को चोरी का होने का माकूल पाये जाने पर उंक्त दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

उंक्त प्रकरण में सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार व संजय बरेठ, मनोज पटेल,अरविन्द सिंह, कुँअर साय, अरविंद तिग्गा, पैकरा, संजीव जांगड़े, जय साहू, विकास यादव, देवेंद्र दुबे आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close