बिलासपुर 04 जुलाई 2021। बारात में नाचने के नाम पर जो विवाद हुआ उसमें एक युवक को लोगो ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले सभी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जंहा ग्राम चकराकुंड में आए बारात में नाचने को लेकर विवाद हो गया जिसमें कुछ लोगो ने सकरी के ग्राम देवरी कला निवासी 27 वर्षीय गौतम वस्त्र कार की लाठी, डंडे, एम्बेस्ट्रर सीट आदि से जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जंहा उनकी इलाज के दौरान 3 जुलाई को मौत हो गई ।
जिसके बाद सकरी पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की और इस मामले में 06 आरोपी नितेश उर्फ सोनू यादव, नागेश्वर प्रसाद यादव, उमाशंकर यादव, आकाश यादव, कौशल यादव, रितेश यादव और उनके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ 302,34 मामला दर्ज किया गया है।