●असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही ●सट्टा/ जुआँ के 35 से अधिक प्रकरण दर्ज़ ●NDPS के तहत 5 लोगो पर की गई कार्यवाही ●आबकारी एक्ट के तहत 15 से अधिक मामले बनाये गए ●आदतन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी ●स्थाई वारंटीयो की भी हुई धर पकड़

बिलासपुर 29 जून2021।पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध रूप से फल फूल रहे सट्टा व जुआ खेलने/ चलाने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही के निर्देश मिलते ही जिले के सभी थानों में आज दिनांक 28/6/21 को निम्नांकित कार्यवाहियाँ की गई हैं –

 

थाना तारबाहर – कुल 4 प्रकरण में चार आरोपियों को 4 सार्वजनिक द्रुत अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर 3080 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया है।

 

थाना सिविल लाइन – सट्टा जुआ अधिनियम के तहत कुल 3 प्रकरण में नगद रकम 1260 एवं 1070 की सट्टा पट्टी कुल 3307 जुमला रकम जप्त किया गया।

थाना सरकंडा – सट्टा जुआ अधिनियम 4(क) के तहत 14 प्रकरण

थाना सकरी – सट्टा के पांच प्रकरण

थाना पचपेड़ी से 4(क)सट्टा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के एक प्रकरण कुल जप्त रकम 1170

थाना तखतपुर – सट्टा के 2 प्रकरण

थाना मस्तूरी – सट्टा के 4 प्रकरण कुल जप्त रकम 3470 रुपए

थाना सिरगिट्टी – जुआ के 3 प्रकरण 11 आरोपी जप्त रकम ₹19200 एवं सट्टा-9 प्रकरण, जप्ती2730₹

थाना तोरवा – सट्टा के पांच प्रकरण लगभग ₹ 2500

थाना कोतवाली से सट्टा के 5प्रकरण मैं लगभग 2300 रुपये जप्त किया गया।

इसी तारतम्य में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सरकंडा से एक प्रकरण,थाना सकरी से एक प्रकरण,थाना तखतपुर से एक प्रकरण तथा थाना सिरगिट्टी से 2 प्रकरण कुल 5 प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी अभियान के क्रम में आबकारी अधिनियम के तहत थाना मस्तूरी से 34(1) आबकारी एक्ट एक प्रकरण कुल 2 लीटर जप्त थाना कोटा से आबकारी अधिनियम 34(2) के 2 प्रकरण कुल 35 लीटर महुआ शराब जप्त थाना बिल्हा से 34(2) आबकारी अधिनियम एक प्रकरण 36(च) प्रकरण में कार्यवाही की गई है ,

 

जुआ व सत्ता के विरुद्ध

 

नशा विरुद्ध अभियान में आज *सट्टा के 35 प्रकरण* में कुल ₹20510 कर 44 आरोपी व *जुआ के 07 प्रकरण* में कुल ₹22670 जप्तकर 23 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

आबकारी एक्ट के तहत

 

अवैद्ध शराब की बिक्री पर *आबकारी ऐक्ट के तहत कुल 17 प्रकरणों में 116 ली शराब* जप्त कर 14 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

एनडीपीएस ऐक्ट के तहत

इसके अंतर्गत 5 प्रकरणों में 6.350 किलो गांजा क़ीमती लगभग ₹41000 जप्त कर 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस तरह अलग अलग प्रकरणों में कुल 86 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही बिलासपुर पुलिस द्वारा किया गया।

बिलासपुर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।इस कार्यवाही दौरान स्थायी वारंटी की गिरफ़्तारी के साथ साथ सिरगिट्टी व तोरवा पुलिस के द्वारा नाबालिक बच्चों एवं व्यक्तियों को नशे के लिए बोनफिक्स सॉल्यूशन नहीं बेचने हेतु कुल 17 टायर दुकानदारों को हिदायत देकर वचन पत्र भरवा भरवाया गया है।

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close