रोटरी क्वींज़ की मुहिम “अक्षय थाल” -भीख़ नहीं भिक्षा दे , मार्च महीने में की गई शुरुआत आज तक जारी ‘हमारा उदेश्य भिख़ ना देकर उनको भिक्षा में भोजन देना’ – शिल्पी चौधरी
बिलासपुर 26 जून2021।रोटरी क्वींज़ द्वारा चलाई गयी एक मुहिम अक्षय थाल -भीख़ नहीं भिक्षा दे जो कि मार्च के महीने से शुरू किया गया है। इसका उदेश्य भिखारियों को भिख़ ना देकर उनको भिक्षा में भोजन देना है। जिसजे लिए भीख मांगने वाली को भिक्षा में भोजन की पर्ची दी जा रही है जिसमें वो एक समय का भोजन उस पर्ची के पीछे लिखे किसी भी होटेल जाकर प्राप्त कर सकेंगे, जिसके लिए शहर के 06 होटेलो को चयनित किया गया है ।
रोटरी क्वींज़ की इस अनोखी पहल की सभी ने सराहना की है तथा शहर वसियों का भी बहुत सहयोग मिल रहा है। क्लब एवं शहरवसियों द्वारा लगभग 1000 कूपन बाटे गये। रोटरी क्वींज़ द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जाते रहे है जो कि अपने आप में एक नयी पहल है। रोटरी क्वींज़ की ये अपील है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस मुहिम से जुड़े ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों की मद्दत की जा सके।
इस अभियान को रोटरी क्वींज़ की अध्यक्ष- शिल्पी चौधरी, सचिव- मनीषा जयसवाल, कोषाध्यक्ष- वंदना सिंह एवं अन्य सदस्यों द्वारा मिलकर चलाया जा रहा है व आम लोगों को इस अभियान के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।