बलौदाबाजार 25 जून 2021। पुलिस अधीक्षक आई.के. एलिसेला बलौदाबाजार द्वारा महिला सबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे । श्रीमति निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, संजय तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसींवा राजेश साहू के कुशल नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर अलग अलग स्थानो से 04 आरोपीगण एवं 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर एवं घटना में प्रयुक्त कार क्र जे एच 09 ए एन 1150 को जब्त किया गया ।
घटना दिनांक 24.06.2021 के 11 बजे प्रार्थीया रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने बुआ के घर ग्राम घरजरा आई थी, तालाब से नहा कर घर आ रही थी तभी बुआ के घर के सामने सफेद रंग की कार खड़ी थी, प्रार्थिया जैसे ही दरवाजा के पास पहुची तो आरोपी चन्द्रहास यादव द्वारा जबदस्ती प्रार्थिया के हाथ पकड़कर खिचकर गाड़ी में बैठा दिया चिल्लाने पर मुह भी दबा दिया। कार में बैठाने के बाद आरोपी चन्द्रहास बोला मै तुमसे बहुत प्यार करता हॅू, तुमको मुझसे शादी करना पड़ेगा नही तो मै आत्म हत्या कर लुंगा, शादी करने से मना करने पर प्रार्थिया को कई बार झापड़ से गाल पर मारे है। आरोपीगण द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ग्राम घरजरा से कार में जबरन बैठाकर अपहरण कर डभरा जिला जांजगीर चांपा ले गया था कि रिपोर्ट पर अपराध 134/21 धारा 366,120बी,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरसीवां द्वारा तत्काल प्रकरण के आरोपीगण को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित कर एवं आरोपियों के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल के माध्यम से आरोपियो के संभावित स्थानो पर घेराबंदी कर आरोपीगण 01. चन्द्रहास यादव पिता मयाराम यादव उम्र 23 वर्ष 02. लुकेश्वर सिदार पिता लालसाय सिदार उम्र 19 वर्ष 03. जानीराम सिदार पिता यादवराम सिदार उम्र 24 वर्ष 04. भुपेन्द्रदास उर्फ राहुल वैष्णव पिता पुरूषोत्तम दास उम्र 19 वर्ष एवं 01 अपचारी बालक साकिनान भेड़वन थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0) को दिनांक 25.06.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयुक्त कार जे एच 09 ए एन 41150 को जब्त किया गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उप निरी. जी. एस. देशमुख, प्रधान आर. ओंकार राजपुत, आर. श्रवण टंडन , कैलाश जांगड़े , खेमसागर सांव, उमेश चन्द्रवंशी एवं महिला आर. निलम रत्नाकर एवं साइबर सेल बलौदाबाज़ार के कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा है।