बलौदाबाजार 24 जून 2021।बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व बसपा नेता रामेश्वर खटकर ने विधान सभा बिलाईगढ़ में जन प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे विकास कार्य में भेदभाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रतिनिधियों को समानता पूर्वक मिलजुलकर विकास कार्य करने की बात कही।श्री खटकर ने बताया की जनता क्षेत्र के विकास के लिए सांसद,विधायक,जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,सरपंच और पंच का चयन करती है इन प्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है कि बिना भेदभाव के क्षेत्र में विकास करें,जनता की समस्याओं का समय पर निदान करें,सरकार की योजनाओं को समाज के गरीब,जरूरतमंद व अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाए इसके लिए भेदभाव नहीं करना चाहिए की ये भाजपा का वोटर है,ये बीएसपी का तो ये कांग्रेस पार्टी का वोटर है।चुनाव तक पार्टी का नेता होता है लेकिन चुनाव के बाद चुने हुए प्रतिनिधि जनता का नेता भी बन जाता है। जन प्रतिनिधि को विकास और जनता के आवेदन का समय पर निराकरण करने में तनिक भी भेदभाव नहीं करना चाहिए भेदभाव करने वाले ऐसे प्रतिनिधियों को भविष्य में दूरगामी परिणामों का सामना करना पड़ जाता है।इसलिए जनप्रतिनिधि सभी आम जनता को पार्टी गत और मतदाता की दृष्टिकोण से न देखकर समान नजरिया से देखते हुए सभी के आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
श्री खटकर ने क्षेत्र के सांसद विधायक के कर्तव्यों के बारे में बताया कि मौजूदा सांसद लोक सभा क्षेत्र जांजगीर के बीजेपी से गुहाराम अजगल्ले हैं इनके पास क्षेत्र से कोई भी जनता समस्या लेकर जाती है तो बिना भेदभाव के उनकी समस्या का समाधान कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।उन्हें ये नहीं देखना चाहिए की पीड़ित किस पार्टी का व्यक्ति है बल्कि समान नजरिया से देखते हुए गंभीरता पूर्वक विचार कर समस्या का समाधान करना चाहिए और जिन्हें लंबे समय तक राजनीति में हिस्सेदार बनना हो,जन प्रतिनिधि बनना हो उन्हें भेदभाव कदापि नहीं करना चाहिए और असली जन प्रतिनिधि वहीं होता है जो बिना भेदभाव से आवेदनों का समय पर निराकरण करता हो।श्री खटकर ने आगे कहा की बिलाईगढ़ के वर्तमान विधायक चंद्र देव राय को मुड़पार से मुच्छमल्दा मार्ग का डामरीकरण करने आवेदन दिया था लेकिन वे मेरे आवेदन का अभी तक निराकरण नहीं किया उस सड़क के बन जाने के बाद उस पर तो मैं अकेला नहीं चलूंगा क्षेत्र की पूरी जनता को लाभ मिलेगा बसपा का नेता हूं इसलिए उन्होंने मेरी मांग और आवेदन पर विचार नहीं किया जो निश्चित ही भेदभाव नीति को दर्शाती है।उन्होंने आगे कहां की मुड़पार के गरीब किशन ने विधायक को उनके निवास बालपुर जाकर आर्थिक मदद करने की मांग करते हुए आवेदन किया था लेकिन अभी तक उन्हें मदद नहीं मिली जबकि विधायक राय ने किशन को मदद करने का आश्वाशन दिया था।इसी तरह पूरे विधान सभा में मौजूदा विधायक द्वारा भेदभाव नीति अपना कर कार्य किया जा रहा।उनके पास आने वाले आवेदनों का मुवायना किया जाता है कि पीड़ित किस पार्टी का है उसके बाद उस पर विचार कर आगे की कार्रवाई की जाती है बाकी अन्य पार्टी के लोगों,सरपंचों,प्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित आवेदनों को किनारा कर दिया जाता है जो क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है।