बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में रहने वाले किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नही : विनय शुक्ला

बिलासपुर 24 जून 2021।प्रदेश में लगातार हो रहे बारिशों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में रहने वाले किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नही है,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना कर राहत व बचाव के आवश्यक सभी कदम उठाए को कहा है ताकि बाढ़ से किसी भी किसान की जानमाल की कोई हानि न हो सके। उंक्त बातें किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बेहद करीबी माने जाने वाले किसान नेता विनय शुक्ला ने कही।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहूँचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश भी दिए हैं।

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close