●कोरोना की तीसरी लहर को लेकर हुई समीक्षा बैठक ●तीसरी लहर की चुनौतीयो के लिए हम तैयार : रोटरी क्राउन

बिलासपुर 23 जून 2021।रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्रॉउन के कोराना काल के दौरान किए कार्यों की समीक्षा और भविष्य मे आशंकित तीसरी लहर से निपटने के लिए बी इन क्यूब को दी जानकारी ।

रोटरी क्लब बिलासपुर क्राउन ने कसी कमर

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्रॉउन को सेंट्रल लाइब्रेरी नगर निगम बिलासपुर के बी इनक्यूब की तरफ से डॉक्यूमेंट्री के लिए बुलाया गया जिसमें क्लब की फाउंडर श्रीमती पायळ ळाठ ने बताया कि रोटरी क्राउन का गठन हुए बहुत ही कम समय हुआ है फिर भी कोरोना की दूसरी लहर में रोटरी क्राउन द्वारा हर जरूरतमंदों लोगो को मद्दत पहुचाने की हर मुमकिन कोशिश की और आगे भी हमारी ओर से ये सेवा जारी रहेगी।

क्लब की प्रेसिडेंट पिंकी मनीष अग्रवाल व सेक्रेटरी एकता विरवानी ने अपने क्लब के विजन तथा अपने प्रोजेक्टस ऑक्सीजन बैंक, अन्न दान महादान, ब्लड डोनेशन, फिर मुस्कुराएगा इंडिया,पौधारोपण चिड़ियों का संरक्षण एवं उनको भोजन, सेनेटरी पैड मास्क एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण इस कोरोना काल मे जरूरतमंदों को किया एवं अन्य प्रोजेक्टस के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।

क्लब की वाइस प्रेसिडेंट विनती अग्रवाल एवं को -फाउंडर श्रद्धा खंडूजा ने भी विस्तार से बताया कि तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए रोटरी क्राउन क्लब अभी से तैयारियो में जुटी हुई हैं ताकि इस कोरोना वायरस की लहर के दौरान आने वाली चुनौतियां एवं परेशानियों का डटकर सामना किया जा सके।

रोटरी क्राउन क्लब का कहना है-

“हर सामाजिक समस्या का समाधान बन जाऊं,जरूरतमंदों की जरूरत का सामान बन जाऊं,समाज की सेवा कर अपना जीवन सफल बनाऊं,तभी तो मैं शान से रोटरी क्राउन का हिस्सा कहलाऊ”

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close