बिलासपुर 21 जून 2021।अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी तोरवा पुलिस के जवानों ने द्वारा योग किया।
थाना प्रभारी परवेश तिवारी के द्वारा आज प्रातः तोरवा थाना परिसर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जंहा थाने के जवानों ने जोर शोर से बड़ी संख्या में भाग लिया।
जवानों ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य जीवन के लिए योग कितना आवश्यक है,उन्होंने कहा कि आज के भागमभाग जीवन मे कुछ समय का योग हमे बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करती है, अतः हम सभी को समय निकाल कर हर रोज सुबह कुछ समय के लिए योग करना ही चाहिए।