महाराणा प्रताप जयंती पर पुष्प मालाओं से श्रद्धांजलि देते हुए , उनकी वीर गाथाओं को किया गया याद ‘मनुष्य का गौरव और आत्म सम्मान उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है’ : शैलेष पाण्डेय
बिलासपुर 13 जून 2021।”मनुष्य का गौरव और आत्म सम्मान उसकी सबसे बड़ी कमाई होती है, अतः सदा इनकी रक्षा करनी चाहिए ” यह बात नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही।
महाराणा प्रताप की आज जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि मेवाड़ की मरुभूमि के महान सपूत, परम् राष्ट्रभक्त और धर्मयोद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूँ, उनका जीवन हमको मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है।