रायपुर कलेक्टर से रुचि रियल स्टेट सहित कइयों चिटफंड कंपनी की प्रापर्टी की नीलामी कर निवेशकों को जल्द रकम वापस करने की मांग की – पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े ने।

Global36 गढ़ के संवाददाता नीलकांत खटकर।।

रायपुर/बलौदाबाजार 12 जून 2021 – बिलाईगढ़ भाजपा के पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े ने रुचि रियल स्टेट एंड वेल्थ क्रियेटर्स सहित कइयों चिटफण्ड कंपनियों की प्रापर्टी की जल्द कुर्की नीलामी कर पीड़ित निवेशकों को लौटाने रायपुर कलेक्टर से मांग की।उन्होंने कहा की प्रदेश में 2005 से 2013 के बीच कइयों चिटफण्ड कंपनियों ने लोगों को अधिक कमीशन का लालच देकर करोड़ों रुपए की चपत लगा कर रफू चक्कर हो गई है और इन कंपनियों की प्रापर्टी रायपुर सहित प्रदेश भर में है जिसकी पहचान भी कर ली गई है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण पीड़ितों को उनका डूबा पैसा समय पर वापस नहीं मिल रहा है जबकि छ ग प्रदेश में उनकी भाजपा सरकार ने चिटफण्ड पीड़ितों को राहत पहुंचाने 2015 में नया चिटफंड अधिनियम लागू किया है जिसके तहत चिटफंड के पीड़ितों को कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे जहां कंपनी की प्रापर्टी है वहां के जिला कलेक्टर उसे नीलामी कर पीड़ितों को पैसा वापस करने का प्रावधान है।इसके बाद भी शासन प्रशासन पीड़ितों को उनका पैसा समय पर वापस करने दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जबकि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र में कहा था कि चिटफण्ड का पैसा पीड़ितों को वापस मिलेगा लेकिन सरकार के 3 साल कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अभी तक मात्र राजनांदगांव की 1 चिटफंड कंपनी की प्रापर्टी नीलामी कर लोगों को पैसा देकर वाहवाही बटोर रही है।श्री जांगड़े ने कहा की राज्य में दर्जनों चिटफण्ड कंपनियों की प्रापर्टी है जिसे सरकार बेचकर लोगों को उनका पैसा वापस कर सकती है, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में आसमान अंतर है।
उन्होंने बताया की रुचि रीयल स्टेट एंड एलाइड वेल्थ क्रिएटर्स नाम की कंपनी जो लाल गंगा कांप्लेक्स में 2010 – 2011में संचालित थी।इस कंपनी में प्रदेश के सैकड़ों लोगों का पैसा लगा हुआ है कंपनी की प्रापर्टी की भी पहचान कर ली गई है।उक्त कंपनी की प्रॉपर्टी दुर्गा नगर वार्ड बिरगांव रायपुर में स्थित है जहां सैकड़ों अधूरे फ्लैट बने पड़े हैं जिसे जिला प्रशासन रायपुर जल्द इसकी कुर्की,नीलामी कर पीड़ितों को रकम वापस करें।जिला कलेक्टर रायपुर को कई पीड़ितों ने नीलामी कर रकम लौटाने की मांग पत्र सौंपा गया था लेकिन उनकी निष्क्रियता से पीड़ितों को पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है।बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े ने रूचि रियल स्टेट एंड वेल्थ क्रियेटर्स सहित साईं प्रसाद, साईं प्रकाश, रायल विजन केयर, ग्रीन रे़ इंटरनेशनल,विनायक ग्रुप, बी एन गोल्ड कंपनियों की स्थित प्रापर्टी को तत्काल कुर्की नीलामी कर चिटफण्ड पीड़ितों को रकम वापस लौटाने की मांग कि है।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close