बिलासपुर 07 जून 2021। बरसात से पहले नगर निगम शहर के नाले नालियों की सफाई करा रही हैं। महापौर रामशरण यादव के निर्देश पर बरसात के पूर्व बिलासपुर शहर के सभी वार्डो में चल रहे बड़े नाले नालियों का सफाई कार्य किया जा रहा है । जिसका आज महापौर रामशरण यादव व स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश शुक्ला जी एवं लोक कर्म विभाग के प्रभारी सदस्य अजय यादव ने निरीक्षण किया । आज का निरीक्षण कार्य मुख्य मार्ग रिग रोड नं 2 जरहाभाठा, गुजराती भवन के सामने टिकरापारा, मुख्य मार्ग दयालबंद गुरुद्बारा के सामने, शिव मंदिर विद्यानगर, में किया । इसके बाद महापौर रामशरण यादवने वार्ड क्रमांक 43 मनका देवी मंदिर परिसर बुटापारा देवरीखुर्द में पहंुच पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पौधरोपण किया व जरुरतमंद 8० परिवारों को सुखा राशन वितरण किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, वार्ड पार्षद व एम.आई.सी सदस्य परदेशी राज़, पार्षद श्याम पटेल, पार्षद सीमा धृतेश, पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी, संतोष अग्रवाल, भरत जुरयानी, विनोद यादव, मनिहार निषाद, आरती ठाकुर, फरिदा बेगम, वहिदा बेगम, शिवचरण निषाद, अश्वनी गोयल, रामकुमार कश्यप, अल्ताफ कुरेशी, पूर्णिमा साहू, पूर्णिमा शर्मा, शंकर थावाईप, फिरतु यादव, खेत्रो महानंद, युसूफ खान, श्याम सुंदर, आदि मौजूद थे।