महापौर का निर्देश रात में रेत के ट्रेक्टर का जांच, सड़क किनारे बैठे गायो को गोठान में करें शिफ्ट

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 06 जून 2021। महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी से चर्चा करते हुए। जोन के सभी कमीशनरो को निर्देशित किया है कि नगर निगम सीमा में रात को चलने वाले टेàक्टरो की जांच की जाए। अवैध परिवहन पर रोक लगे और सोमवार से नगर निगम सीमा क्ष्ोत्र के अंतर्गत सड़क किनारे बैठने वाले गौ वंशो को मोपका, सकरी, तिफरा के नगर निगम सीमा में बने गोठान में शिफ्ट करें ताकि दुघर्टनाओ के कारण इनकी जान न जाए।

दरसल रविवार को सोशल डिमिया के माध्यम से महापौर रामशरण यादव के पास एक विडीयो भ्ोजा जिसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बैठी गाय के ऊपर ट्रैक्टर चालक जानबूझकर अपनी ट्रैक्टर चढ़ा रहा है। यह घटना शनिवार रात को मोपका चौक के आसपास की बताई गई है। ऐसे में कई लोगो ने महापौर रामशरण यादव को विडीयो भ्ोजते हुए शिकायत की है। कि नगर निगम सीमा में रात को रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। जिसपर रोक लगाए। साथ ही निगम सीमा के सड़को में बैठे गौवंशो की सुरक्षा का भी इंतजाम करें। इसपर रविवार की रात को महापौर रामशरण यादव ने नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी से चर्चा करते हुए। जोन कमीश्नर को निर्देशित करने कहा कि नगर निगम सीमा क्ष्ोत्र में रात को चलने वाले रेत के ट्रैक्टर की जांच करें साथ ही अवैध परिवहन पर कार्रवाई किया जाए। वहीं नगर निगम सीमा में सड़क किनारे बैठे गौ वंश को नगर निगम के गोठानो में शिफ्ट किया जाए।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close