बिलासपुर 05 जून 2021।इस कोरोनो काल मे बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व बिलासपुर जिले के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के आह्वान पर आज पूरे जिले के कांग्रेसीयों ने अपने अपने घरों के बाहर तख्तियों के साथ मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बेलतरा के कांग्रेस नेता व प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय शुक्ला ने भी इस कोरोना काल में बढ़ती मँहगाई को लेकर मोदी सरकार के ऊपर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि इस कोरोनो महामारी से जंहा लोगों की रोजगारे छीन गई है, खाने के लाले पड़ गए है ऐसे में मोदी सरकार क़ी नीतियों के कारण लगातार महंगाई दर बढ़ते जा रही है, जैसे खाने का सामान हो, फूड दर हो, पेट्रोल डीजल की कीमते हो ,रसोई गैस हो, सभी की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है ,इस कोरोनो महामारी से लोगो की आर्थिक बहुत नुकसान हुआ है ऐसे में मंगाई की मार को आम जनता बर्दास्त नही कर पा रही है। इसलिए पीसीसी की आह्वान पर आज मोदी सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ एक दिवसीय प्रदर्शन की जा रही है।