●लॉकडाउन ख़त्म होते ही बिलासपुर पुलिस हुई सक्रिय ●विशेष अभियान चलाकर 150 से अधिक गुंडा बदमाशों व अपराधियों पर किया कार्यवाही ●विभिन्न मामलो के 70 से अधिक आरोपीयो को किया गिरफ्तार

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 02 जून 2021।लॉक डाउन के खुलते ही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सक्रिय नियंत्रण रखने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में कानून और शांति व्यवस्था व प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व श्री रोहित कुमार झा ने बिलासपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों , शहर के 10 से अधिक थाना प्रभारियों सहित लगभग 100 पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए बुधवार की सुबह शहर की कॉम्बिंग गश्त की है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत सम्पूर्ण शहर को चार जोन में बांटकर CSP के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वारंटियों , विभिन्न अपराध में फ़रार आरोपियों,निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश और चाकूबाजी करने वालों की चेकिंग कर फ़रार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।

गिरफ़्तार किए गए कुल 70 आरोपियों में 17 स्थाई वारंटी सहित दर्ज विभिन्न अपराधों में फरार आरोपी शामिल हैं।
इस दौरान लूट, डकैती और चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान सक्रिय और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए पूर्व अपराधियों पर अलग-अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की भी गई है।

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 32 निगरानी बदमाशों, 51 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गयी साथ ही आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी।

इस कार्यवाही के दौरान एक गुम बालिका की दस्तयबी भी की गई।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close