बिलासपुर 25 मई 2021। बरसात से पहले शहर के जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिती निर्मात होती है। उस स्थान के सभी 98 छोटे बड़े नाले- नालियों को प्राथमिकता के आधार पर साफ सफाई कराने का सभी जोन कमीश्नरो को महापौर रामशरण यादव, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी और सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने निर्देश दिए।
महापौर रामशरण यादव ने मंगलवार को नाले नालियों की सफाई को लेकर विकास भवन की दृष्टीसभागार में शाम 5 बजे इसके लिए समीक्षा बैठक ली। जिसमें कहा कि बसंत विहार चौक के पास जो एसीसीएल का बढ़ा नाला है। उसकी सफाई नहीं हो पाई है। जिससे जल्द ही गैंग लगाकर सफाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही वैष्णवी विहार जोन क्रमांक 1 वार्ड क्र मांक 3 स्थित नाला जो जाम हो जाता है। उसकी तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुरान बस स्टैंड, विद्या नगर, विनोबा नगर, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार विहार, सहित आस-पास के नाली का पानी श्रीकांत वर्मा मार्ग में आकर भर जाता है। ऐसे में इस नाले की प्राथमिकता से सफाई के निर्देश महापौर ने दिए है। ताकि बारिश के दिनों में श्रीकांत वर्मा मार्ग में जलभराव की स्थिती पर नियंत्रण पाया जा सके। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि श्रीकांत वर्मा मार्ग से निराला नगर के लिए जो नाला बन रहा है। जिसमें कुछ निजी जमीन का आ रहा है। जिसका मामला कोर्ट में लंबित है। इसका दस्तावेज जल्द कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिए है। कोर्ट का आदेश मिलते ही यहां कार्य शुरु कराने कहा है। बैठक में एमआई सी सदस्य राजेश शुक्ला, अपर आयुक्त राकेश जायसवाल, मुख्य अभियंता सुधीर गुप्ता, अधीक्षण अभियांता निलोप्पत तिवारी, एके साहू, उपायुक्त खजांची कुम्हार, अजय बहादुर , नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओंकार शर्मा सहित आठों जोन के कमीश्नर उपस्थित रहें।
दो छोटे पोकलेन की होगी खरीदी
बरसात में नालियों के जाम की शिकायत मिलने पर समय पर पोकलेन नहीं मिलने से भी सुधारकार्य में परेशानी हो रही थी ऐसे में महापौर रामशरण यादव ने निर्देश दिए कि दो छोटे पोकलेन मशीन की खरीदी कर ले। वर्तमान में निगम के पास 6 छोटे पोकलेन है। यदि 2 और खरीदी करते है तो 8 मशीन हो जाएगी ऐसे में सभी आठों जोन में 1-1 मशीन रहेगी। इससे शिकयत मिलते ही नालियों के सफाई कार्य कराने में सहूलियत होगी।
25 नाली की सफाई 11 में काम और 62 अभी शेष
समीक्षा बैठक के दौरान महापौर को निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी की वर्तमान स्थिती में नगर निगम सीमा में आने वाले 98 नाला- नालियों में से 25 में सफाई कार्य पूरा कर लिया गया है। 11 नालियों में मरम्मत और सफाई के काम चल रहें और अभी 62 नाले-नालियों की सफाई करना अभी बांकी है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।