कच्ची महुआ शराब बेचते हुए 1 आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब ,बिक्री रकम 120 रु किया जप्त

Global36garh न्यूज से ललित गोपाल की खबर

बिलासपुर 16 मई 2021।थाना कोटा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिकने का शिकायत लोगों द्वारा किया जा रहा था ,जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया की क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी है जिसको गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण श्री रोहित झा एवं प्रभारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोटा शनिप रात्रे के द्वारा एक टीम क्षेत्र में बिक रहे अवैध शराब ,जुआ -सट्टा रेड कार्यवाही हेतु तैयार कर करवाई करने के लिए टीम को रवाना किया और मुखबिर को एक्टिव किया गया था।

तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि गनियारी वर्मा मोहल्ला में अंजान वर्मा नाम का व्यक्ति अपने घर में कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड करने पर 1 आदमी पकड़ा गया ,नाम पता पूछने पर अपना नाम अंजान वर्मा पिता किसन वर्मा24 वर्ष ग्राम वर्मा मोहल्ला गनियारी थाना कोटा का होना बताया जिसे अवैध कच्ची महुआ शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में नोटिस देकर वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ किया जिन्होंने किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं होना बताया । जिस पर उक्त आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब को गवाहों ले समक्ष जप्त किया गया, आरोपी को जप्त सामान के साथ थाना लाकर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जागेश्वर सिंह राठिया, स उ नि ओंकार प्रसाद बंजारे, आरक्षक अजय सोनी ,शैलेंद्र दिनकर, अंकित जयसवाल, असीम भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।

Live Cricket Live Share Market

विडिओ  न्यूज जरूर देखे 

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close